01-10-2019 UPSC DAILY CURRENT MCQ
1-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
A B
- गालो अरुणाचल प्रदेश
- दर्द आर्यन लद्दाख
- चकमा असम
- भारिया मध्यप्रदेश
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 1, 2 और 4
C केवल 2, 3, 4
D उपरोक्त सभी
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- गालो जनजाति अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख जनजाति है इस जनजाति को वंश वृतांत (Genealogical) परंपरा के लिये जाना जाता है। गालो, तिब्बती और मंगोलियाइड वंश से संबंधित हैं। ये मूलतः तिब्बत से प्रवास करके यहाँ आए हैं।
- दर्द आर्यन जनजाति,जो कि अपनी उदार परंपराओं के लिये जानी जाती है, को आर्यों का वंशज माना जाता है। कई शोधकर्त्ताओं का मानना है कि ‘लद्दाख के आर्य’ (Aryans of Ladakh) या ‘ब्रोकपास’ (Brokpas) सिकंदर (Alexander) की सेना का हिस्सा थे और 2,000 साल पहले इस क्षेत्र में आए थे।
- चकमा जनजाति पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है।
- भारिया जनजाति का विस्तार क्षेत्र मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला और सरगुजा ज़िले हैं। इस अपेक्षाकृत बड़े भाग में फैली जनजाति का एक छोटा सा समूह छिंदवाड़ा ज़िले के पातालकोट नामक स्थान में सदियों से रह रहा हैं।
अतः सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
2-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- मेंटल प्लम पृथ्वी के मेंटल के भीतर असामान्य रूप से गर्म चट्टान का उत्थान है।
- मेंटल प्लम कम गहराई में पहुंँचने पर आंशिक रूप से पिघल सकता है।
- मेंटल प्लम के सतह के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A 1, 2 और 3
B केवल 1 और 2
C केवल 2 और 3
D केवल 1 और 3
Explanation
उत्तर: (a)
व्याख्या
- एक मेंटल प्लम ((Mantle Plume)) पृथ्वी के मेंटल के भीतर असामान्य रूप से गर्म चट्टान का उत्थान है। ये चट्टानें अत्यधिक तापमान के कारण पिघलकर लावा के स्वरूप में बाहर निकलती हैं। अतः कथन 1 सही है।
- मेंटल प्लम कम गहराई में पहुंँचने पर आंशिक रूप से पिघल सकता है। मेंटल प्लम के कारण ज्वालामुखी का उद्गार होता है। अतः कथन 2 सही है।
- मेंटल प्लम के सतह के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट (Hotspots) कहा जाता है। अतः कथन 3 सही है।
- पृथ्वी पर मेंटल प्लम के दो सबसे प्रसिद्ध स्थान- हवाई और आइसलैंड हैं। इसीलिये मेंटल के नमूनों की जाँच के लिये यहाँ की चट्टानों का प्रयोग किया गया।
3-हेड ऑन ज़ेनरेशन (HOG) प्रौद्योगिकी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
- HOG तकनीक वायु और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त है।
- इस तकनीक से लैस ट्रेनों को डीज़ल जेनरेटर से बिजली प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- HOG तकनीक वायु और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त है। यह प्रणाली कार्बन डाइआक्साइड (CO2) और नाइट्रोज़न आक्साइड (NOx) के वार्षिक उत्सर्जन में कमी लाएगी।
- ओवरहेड केबल से बिजली की आपूर्ति एकल-चरण में 750 वोल्ट है और 945 केवीए का ट्रांसफार्मर इसे तीन चरणों में 50 हर्ट्ज पर 750 वोल्ट के आउटपुट में परिवर्तित कर देता है, जिसके बाद यह ऊर्जा कोच तक पहुँचाई जाती है।
- चूँकि हेड ऑन जेनरेशन तकनीक से लैस ट्रेनों को डीज़ल जेनरेटर से बिजली की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है, इसलिये उनके पास दो नियमित जेनरेटर कारों के बजाय केवल एक आपातकालीन जनरेटर कार होती है।
- इससे अतिरिक्त स्थान सृजित होगा, जिससे अब अधिक यात्रियों को समायोजित किया जा सकता है।
अतः दोनों कथन सही है।
4-चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी।
- इस वर्ष प्रेरणा और कार्यवाही की श्रेणी में यह पुरस्कार कोस्टा रिका गणराज्य को दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने आधिकारिक रूप से 12 पर्यावरण चेंजमेकर्स को UN चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड 2019 और यंग चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
- यह पुरस्कार वर्ष 2005 में शुरू किया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वरा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
- इस बार कोस्टा रिका (Costa Rica) गणराज्य को नीति नेतृत्व की श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड पुरस्कार प्रदान किया गया है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस श्रेणी के तहत चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
5-इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत एसोसिएशन है।
- यह भारत में ऑनलाइन और मोबाइल वी.ए.एस. (VAS) उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र पेशेवर उद्योग निकाय है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Internet & Mobile Association of India- IAMAI) सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत एसोसिएशन है। अतः कथन 1 सही है।
- यह भारत में ऑनलाइन और मोबाइल वीएएस (Value-added service- VAS) उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र पेशेवर उद्योग निकाय है। अतः कथन 2 सही है।
- इसे वर्ष 2004 में अग्रणी ऑनलाइन प्रकाशकों द्वारा स्थापित किया गया था। पिछले 10 वर्षों में इसने डिजिटल और ऑनलाइन उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से निपटान किया है, जिसमें मोबाइल सामग्री और सेवाएँ, ऑनलाइन प्रकाशन, मोबाइल विज्ञापन, ऑनलाइन विज्ञापन और ई-कॉमर्स आदि शामिल हैं।