13-07-2019 DAILY MCQ FOR UPSC
1
‘ऑपरेशन थर्स्ट’ (Operation Thirst) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- RPF (Railway Protection Force) द्वारा शुरू किया गया यह अभियान केवल दिल्ली तक सीमित है।
- इसके दौरान अनाधिकृत ब्राण्ड वाली पानी की बोतलें बेचने वालों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- रेलवे परिसर में अनाधिकृत ब्राण्ड वाली पानी की बोतलें बेचे जाने के मामलों पर रोक लगाने के लिये RPF (Railway Protection Force) द्वारा ‘ऑपरेशन थर्स्ट’ (Operation Thirst) नाम से एक देश-व्यापी अभियान शुरू किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- इस अभियान के दौरान भारतीय रेलवे के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों को कवर किया गया है।
- इस अभियान के दौरान अनाधिकृत ब्राण्ड वाली पानी की बोतलें बेचने के मामले में 1,371 लोगों को रेलवे अधिनियम की धारा 144 एवं 153 के तहत गिरफ्तार किया गया। अतः कथन 2 सही है।
2
‘राष्ट्रीय क्रेच (शिशुगृह) योजना’ (National Creche Scheme) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में कार्यान्वित की जा रही है।
- इसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बच्चों को दिन में देखभाल की सुविधा प्रदान करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- ‘राष्ट्रीय क्रेच (शिशुगृह) योजना’ को 1 जनवरी, 2017 से सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है। अतः कथन 1 सही है।
- इस योजना का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं/माताओं के बच्चों (6 महीने – 6 वर्ष तक की आयु) को दिन में देखभाल की सुविधा प्रदान करना है। अतः कथन 2 सही है।
- यह योजना पूरक पोषण, स्वास्थ्य देखभाल आदान-प्रदान जैसे कि टीकाकरण, पोलियो ड्रॉप्स, बुनियादी स्वास्थ्य निगरानी, नींद की सुविधा, प्रारंभिक प्रोत्साहन (3 साल से कम) तथा 3-6 साल के लिये प्री-स्कूल शिक्षा का प्रावधान करती है।
3
सिल्क समग्र योजना (Silk Samagra Scheme) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह योजना केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा लागू की जा रही है।
- इसका उद्देश्य रेशम के निर्यात के संबंध में नियमों में छूट देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (a)
व्याख्या:
- भारत के केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड के माध्यम से देश में सेरीकल्चर (रेशम पालन) के विकास के लिये वर्ष 2017-2020 के लिये ‘सिल्क समग्र’ (Silk Samagra) योजना लागू की गई है। अतः कथन 1 सही है।
- योजना के तहत रेशम पालन हितधारकों को उन्मुख घटकों जैसे- किसान नर्सरी का निर्माण, उन्नत शहतूत की किस्मों का रोपण, सिंचाई, ऊष्मायन (Incubation) सुविधा, रेशम पालन घरों का निर्माण, रेशम पालन के उपकरण, कीटाणुशोधन एवं अन्य आवश्यक सामाग्रियों के लिये डोर-टू-डोर सेवा आदि सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का उद्देश्य घरेलू रेशम की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार करना है, ताकि आयातित रेशम पर देश की निर्भरता कम हो सके। अतः कथन 2 सही नहीं है।
4
हाल ही में जारी ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक, 2019 [Transgender Persons (Protection of Rights) Bill, 2019] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- इस विधेयक में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण पर बल दिया गया है।
- विधेयक में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान-पत्र जारी करने का प्रावधान किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक, 2019 [Transgender Persons (Protection of Rights) Bill, 2019] को प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।
- इस विधेयक में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिये एक कार्य प्रणाली उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
- विधेयक के प्रावधानों में ट्रांसजेंडर व्यक्ति को परिभाषित करना, ट्रांसजेंडर व्यक्ति के विरुद्ध विभेद का प्रतिषेध करना, इन्हें पहचान-पत्र जारी करना, आदि शामिल है। अतः कथन 2 भी सही है।
5
वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2019 (Multidimensional Poverty Index-MPI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:\
- इस सूचकांक को विश्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है।
- भारत में सबसे बेहतर प्रदर्शन असम का रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2019 (Multidimensional Poverty Index- MPI) के अनुसार, भारत में वर्ष पिछले एक दशक के बीच तकरीबन 271 मिलियन लोग गरीबी की सीमा से बाहर हुए हैं।
- वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) को वर्ष 2010 में ऑक्सफोर्ड पावर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट पहल (Oxford Poverty & Human Development Initiative) और यू.एन.डी.पी. (United Nations Development Programm) द्वारा तैयार किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने ‘संपत्ति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता और पोषण’ जैसे मापदंडों में मज़बूत सुधार किया है।
- 101 देशों पर किये गए इस अध्ययन में पाया गया है कि:
- 31 देश निम्न आय वाले हैं,
- 68 देश मध्यम आय वाले हैं, और
- 2 देश उच्च आय वाले हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत का झारखंड राज्य ‘बहुआयामी गरीबी’ को सबसे तेज़ी से दूर करने वाला राज्य रहा है, झारखंड में 2005-06 में यह 74.9 प्रतिशत थी जबकि वर्ष 2015-16 में सिर्फ 46.5 ही पाई गई। अतः कथन 2 सही नहीं है।