CURRENT AFFAIRS JANUARY 2020 TO APRIL 2020
DOWNLOAD FULL PDF
MAY 2019 TO DECEMBER 2019 PDF DOWNLOAD
4 असंगठित क्षेत्र और प्रवासी मज़दूरों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम, 1979 के तहत अन्य राज्यों से आए सभी प्रवासी मज़दूरों को शामिल किया गया है।
- ‘अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम, 1979’ 10 से कम प्रवासी कर्मचारियों वाले संस्थानों पर लागू नहीं होता है।
- ‘असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008’ के तहत यूनीक वर्कर्स आइडेंटीफिकेशन नंबर (Unique Worker’s Identification No.) युक्त पहचान पत्र प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: (a)
व्याख्या:
- अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम, 1979 के तहत किसी ठेकेदार (Contractor) द्वारा या ठेकेदार के माध्यम से भर्ती किये गए प्रवासी मज़दूरों को ही शामिल किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- ‘अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम, 1979’ 5 से कम प्रवासी कर्मचारियों वाले संस्थानों पर लागू नहीं होता है।अतः कथन 2 सही नहीं है।
- ‘असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008’ के तहत यूनीक वर्कर्स आइडेंटीफिकेशन नंबर (Unique Worker’s Identification No.) युक्त पहचान पत्र प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।अतः कथन 3 सही है।
5 ‘नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- ‘नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान’ सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम-1976 के तहत पंजीकृत किया गया है।
- नैनो मिशन के अंतर्गत नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर (a)
व्याख्या:
- ‘नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान’ सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम-1860 के तहत पंजीकृत किया गया है।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- मोहाली (पंजाब) स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST) भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology-DST)के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। इसकी स्थापना भारत में नैनो मिशन के अंतर्गत नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिये की गई है।अतः कथन 2 सही है।
1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- बंगाल में द्वैध शासन की समाप्ति की घोषणा वर्ष 1772 में वॉरेन हेस्टिंग्स ने की थी।
- ब्रिटिश कालीन भारत में जन प्रशासन/लोक प्रशासन की नीव वॉरेन हेस्टिंग्स ने रखी थी।
- लार्ड कॉर्नवॉलिस के न्यायिक सुधार ‘शक्तियों के पृथक्करण’ के सिद्धांत पर आधारित थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर (d)
व्याख्या:
- ब्रिटिश कालीन भारत में प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत वॉरेन हेस्टिंग्स ने सर्वप्रथम वर्ष 1772 में ‘कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स’ के आदेशानुसार बंगाल में द्वैध शासन की समाप्ति की घोषणा की और राजकीय कोषागार का स्थानांतरण मुर्शिदाबाद से कलकत्ता कर दिया।अतः कथन 1 सही है।
- भारत में सिविल सेवा की नींववॉरेन हेस्टिंग्स (Warren Hastings) द्वारा रखी गई थी किंतु बाद में चार्ल्स कॉर्नवॉलिस (Charles Cornwallis) द्वारा इसमें अधिक सुधार किये गए इसलिये उन्हें ‘भारत में नागरिक सेवाओं के पिता’ (Father of Civil Services in India) के रूप में जाना जाता है। अतः ब्रिटिश कालीन भारत में प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा या लोक सेवा का सृजन चार्ल्स कॉर्नवॉलिस द्वारा किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
- कॉर्नवॉलिस के समय में न्यायिक सुधारों, फौजदारी कानून में सुधारों, पुलिस सुधार, कर संबंधी सुधार, व्यापारिक सुधार से जन प्रशासन की नींव पड़ी। लार्ड कॉर्नवॉलिस के न्यायिक सुधार जिन्हें वर्ष 1793 में अंतिम रूप देकर ‘कॉर्नवॉलिस संहिता’ के रूप में प्रस्तुत किया गया था, ‘शक्तियों के पृथक्करण’ के सिद्धांत पर आधारित थे।अतः कथन 3 सही है।
2 निम्नलिखित में से कौन-सी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं?
- दिबांग
- कमेंग
- सुबनसिरी
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1 और 3
B1, 2 और 3
Cकेवल 3
D केवल 1 और 2
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- दिबांग नदी:दिबांग नदी जिसे सिकांग (Sikang) और तालोन (Talon) नदी भी कहा जाता है, का उद्गम अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी ज़िले में भारत-चीन सीमा पर केया दर्रे (Keya Pass) के पास से होता है और यह पूर्वोत्तर भारत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।
- कमेंग नदी:अरुणाचल प्रदेश के तवांग ज़िले में पूर्वी हिमालय पहाड़ियों से उद्गमित यह नदी अरुणाचल प्रदेश में कमेंग के नाम से तथा असम में जिया भारेली के नाम से जानी जाती है और यह पूर्वोत्तर भारत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।
- सुबनसिरी नदी:सुबनसिरी नदी का उद्गम तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र से होता है। यह भारत में अरुणाचल प्रदेश से होती हुई दक्षिण में असम घाटी तक बहती है जहाँ यह लखीमपुर ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है। इसे ‘स्वर्ण नदी’ भी कहा जाता है और यह ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी है। अतः विकल्प (b) सही है।
- ब्रह्मपुत्र नदी की अन्य प्रमुख सहायक नदियाँ– जयमोली, तीस्ता, धनसिरी, दिहांग, दिसांग, संकोश और लोहित हैं।
3 विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (Foreign Portfolio Investment- FPI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- FPI के तहत कोई व्यक्ति या संस्था किसी दूसरे देश की कंपनी में निवेश के रूप में कंपनी के शेयर या बाॅण्ड खरीदता है अथवा उसे ऋण उपलब्ध कराता है।
- भारत में विदेशी निवेशकों को FPI के तहत किसी कंपनी में 15% तक के निवेश की अनुमति दी गई है।
- FPI का विनियमन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) के तहत कोई व्यक्ति या संस्था किसी दूसरे देश की कंपनी में निवेश के रूप में कंपनी के शेयर या बाॅण्ड खरीदता है अथवा उसे ऋण उपलब्ध कराता है।अतः कथन 1 सही है।
- भारत में विदेशी निवेशकों को FPI के तहत किसी कंपनी में 10% तक के निवेश की अनुमति दी गई है।अतः कथन 2 सही नहीं है।
- FPI का भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा किया जाता है।अतः कथन 3 सही नहीं है।