UPSC DAILY MCQ’S 18-01-2020
1-‘नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह जापान की एक संस्था है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1990 में जलवायु, मौसम, महासागरों और तटीय स्थितियों में परिवर्तन को समझने तथा उनकी भविष्यवाणी करने के उद्देश्य से की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (National Oceanic and Atmospheric Administration- NOAA) संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत स्थापित की गई एक संस्था है।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- वर्ष 1970 में स्थापित NOAA का उद्देश्य जलवायु, मौसम, महासागरों और तटीय स्थितियों में परिवर्तन को समझना तथा उनकी भविष्यवाणी करना है।अतः कथन 2 सही नहीं है।
2-के9 वज्र-टी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- के9 वज्र-टी 155 मिमी./52-कैलिबर की एक स्वचालित होवित्ज़र तोप है।
- इसे दक्षिण कोरिया की हन्व्हा टेकविन (Hanwha Techwin) और भारत की लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- के9 वज्र-टी 155 मिमी./52-कैलिबर की एक स्वचालित होवित्जर (कम वेग के साथ उच्च प्रक्षेपण पथ पर गोले दागने के लिए एक छोटी बंदूक) तोप है।अतः कथन 1 सही है।
- के9 वज्र-टी को विकसित करने में दक्षिण कोरिया की हन्व्हा टेकविन (Hanwha Techwin) की लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भागीदारी है।अतः कथन 2 सही है।
3-ज़ास्कर नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह श्योक की सहायक नदी है।
- इस नदी का निर्माण लुंगणक नदी और डोडा नदी के मिलने से होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- ज़ास्कर नदी लद्दाख में उत्तर की ओर बहने वाली सिंधु की सहायक नदी है।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- ज़ास्कर नदी के ऊपरी प्रवाह की दो मुख्य धाराएँ हैं। इसकी पहली धारा जिसे डोडा (Doda) कहा जाता है, का उद्गम पेन्सी ला (Pensi La) दर्रे के पास से होता है और इसकी दूसरी धारा का निर्माण कर्ग्याग नदी (Kargyag River) और त्सराप नदी (Tsarap River) से होता है। ये दोनों नदियाँ पुरने गाँव के पास आपस में मिलकर लुंगणक नदी (Lungnak river) का निर्माण करती हैं। यहाँ से लुंगणक नदी ज़ास्कर घाटी में उत्तर-पश्चिम की ओर बहती है और डोडा नदी से मिलने के बाद ज़ास्कर नदी का निर्माण करती है।अतः कथन 2 सही है।
4-एमके1 तेजस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है।
- इसे एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
- इसमें विमान वाहक पोत की 200 मीटर लंबी हवाई पट्टी पर उतरने एवं उड़ान भरने की क्षमता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1 और 2
B-केवल 2 और 3
C-केवल 3
D-1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- एमके1 तेजस एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है।अतः कथन 1 सही है।
- इसे एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।अतः कथन 2 सही है।
- एमके1 तेजस के विमान वाहक पोत की 200 मीटर लंबी हवाई पट्टी पर उतरने एवं उड़ान भरने के साथ ही भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, रूस और चीन के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास पहले से ही ऐसी क्षमता है।अतः कथन 3 सही है।
5-राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- इसकी स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी।
- वर्तमान में इस संस्था में CISF, SSB एवं ITBP जैसे सुरक्षा बलों के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।
- NDRF की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-केवल 1 और 2
D-केवल 2 और 3
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- NDRF की स्थापना वर्ष 2006 में की गई थी।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- वर्तमान में इस संस्था में CISF, SSB एवं ITBP जैसे सुरक्षा बलों के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।अतः कथन 2 सही है।
- NDRF की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 के तहत की गई थी।अतः कथन 3 सही है।