UPSC DAILY MCQ’S 20-01-2020
1-REDD+ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- यह UNFCCC के अंतर्गत परिभाषित एक तंत्र है जो विकासशील देशों को निर्वनीकरण एवं वन निम्नीकरण में कमी द्वारा उनके उत्सर्जन कटौती के लिये प्रेरित करता है।
- REDD+ पहलों में शामिल वन कार्बन भागीदारी सुविधा तथा वन निवेश कार्यक्रम की मेज़बानी UNDP द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (a)
व्याख्या:
- REDD+, UNFCCC के अंतर्गत परिभाषित एक तंत्र है जो विकासशील देशों को निर्वनीकरण एवं वन निम्नीकरण में कमी द्वारा उनके उत्सर्जन कटौती के लिये प्रेरित करता है।अतः कथन 1 सही है।
- REDD+ पहलों में शामिल वन कार्बन भागीदारी सुविधा तथा वन निवेश कार्यक्रम की मेजबानी वर्ल्ड बैंक द्वारा की जा रही है, न कि UNDP द्वारा।अतः कथन 2 सही नहीं है।
2-भारत में मृत्यु-दंड: वार्षिक सांख्यिकी रिपोर्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- वर्ष 2019 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मृत्यु-दंड के 25 मामलों पर सुनवाई की गई।
- वर्ष 2019 में सत्र न्यायालयों द्वारा 102 व्यक्तियों को मृत्यु-दंड दिया गया।
- वर्ष 2019 में यौन अपराधों के मामलों में मृत्यु-दंड की प्रतिशतता 94 थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-केवल 1 और 2
D-केवल 2 और 3
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- वर्ष 2019 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 27 मामलों में मृत्यु-दंड की सजा पर सुनवाई की गई।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- वर्ष 2019 में सत्र न्यायालयों द्वारा 102 व्यक्तियों को मृत्यु-दंड दिया गया।अतः कथन 2 सही है।
- वर्ष 2019 में यौन अपराधों के मामलों में मृत्यु-दंड की प्रतिशतता 94 थी।अतः कथन 3 सही है।
3-कत्थक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- कत्थक उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि की रासलीला परंपरा से जुड़ा हुआ है।
- इसे ध्रुपद एवं ठुमरी गायन के माध्यम से व्यक्त किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- कत्थक उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि की रासलीला परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसमें पौराणिक कथाओं के साथ ही ईरानी एवं उर्दू कविता से ली गई विषय वस्तुओं का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया जाता है।अतः कथन 1 सही है।
- भारत के शास्त्रीय नृत्यों में केवल कत्थक का ही संबंध मुस्लिम संस्कृति से रहा है। इसे ध्रुपद एवं ठुमरी गायन के माध्यम से व्यक्त किया जाता है।अतः कथन 2 सही है।
4-निवेश और विकास पर मंत्रिमंडलीय समिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- इस समिति की अध्यक्षता भारत के वित्त मंत्री करते हैं।
- इसका का गठन मई 2019 में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- इस समिति का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री है, इसके अतिरिक्त सदस्यों के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री, सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम मंत्री और वाणिज्य मंत्री शामिल हैं।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- निवेश और विकास पर कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Investment & Growth- CCIG) का गठन मई 2019 में किया गया था।अतः कथन 2 सही है।
5-नलबण पक्षी अभयारण्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- नलबण पक्षी अभयारण्य महाराष्ट्र में स्थित है।
- इसे वर्ष 1998 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- नलबण पक्षी अभयारण्य ओडिशा की चिल्का झील के बीच में नलबणा द्वीप पर स्थित है। मानसून ऋतु में झील में जल की अधिकता के कारण यह द्वीप डूब जाता है। यह पक्षी अभयारण्य 53 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है।अतः कथन 1 सही नहीं है।
- इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वर्ष 1987 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।अतः कथन 2 सही नहीं है।