UPSC IAS MAINS 2013 GENERAL STUDY QUESTION PAPER-1
1.दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास की दृष्टि से अधिक उपयोगी न होते हुए भी संगम साहित्य उस समय की सामाजिक वे आर्थिक स्थिति का अत्यंत प्रभावी शैली में वर्णन करता है। टिप्पणी कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
2.(a) आरम्भिक भारतीय शिलालेखों में अंकित ‘ताण्डव’ नृत्य की विवेचना कीजिए। ( 100 शब्द) 5 marks
2.(b) मन्दिर वास्तुकला के विकास में चोल वास्तुकला का उच्च स्थान है। विवेचना कीजिए। (100 शब्द) 5 marks
3.आयु, लिंग तथा धर्म के बंधनों से मुक्त होकर, भारतीय महिलाएँ भारत के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी बनी रहीं। विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
4.अनेक विदेशियों ने भारत में बसकर, विभिन्न आन्दोलनों में भाग लिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनकी भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
5.“अनेक प्रकार से लॉर्ड डलहौज़ी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।’ व्याख्या कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
6.आचार्य विनोबा भावे के भूदान व ग्रामदान आन्दोलनों के उद्देश्यों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए और उनकी सफलता का आकलन कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
7.’जय जवान जय किसान’ नारे के उद्भव और महत्ता पर एक समालोचनात्मक लेख लिखिए। (200 शब्द) 10 marks
8.स्वतंत्रता-पूर्व वे स्वतंत्रता उपरांत भारत में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के योगदानों की विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
9.उन परिस्थितियों का विश्लेषण कीजिए जिनके कारण वर्ष 1966 में ताशकंद समझौता हुआ। समझौते की विशिष्टताओं की विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
10.उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा। (200 शब्द) 10 marks
11.“विलम्ब से होने वाले जापानी औद्योगिक क्रान्ति में कुछ ऐसे कारक भी थे जो पश्चिमी देशों के अनुभवों से बिल्कुल भिन्न थे।” विश्लेषण कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
12.“यूरोपीय प्रतिस्पर्धा की दुर्घटनाओं द्वारा अफ्रीका को कृत्रिम रूप से निर्मित छोटे-छोटे राज्यों में काट दिया गया।” विश्लेषण कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
13“अमरीकी क्रान्ति, वणिकवाद के विरुद्ध एक आर्थिक विद्रोह था।” इस कथन की पुष्टि कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
14.आर्थिक महामंदी से निबटने के लिए किन नीतिगत साधनों का प्रयोग किया गया था? (200 शब्द) 10 marks
15.भारत में तीव्र शहरीकरण प्रक्रिया ने जिन विभिन्न सामाजिक समस्याओं को जन्म दिया, उनकी विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
16.“महिला संगठनों को लिंग-भेद से मुक्त करने के लिए पुरुषों की सदस्यता को बढ़ावा मिलना चाहिए।” टिप्पणी कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
17.भारत में वृद्ध जनसमूह पर वैश्वीकरण के प्रभाव का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (200 शब्द)। 10 marks
18.प्रादेशिकता की बढ़ती हुई भावना, पृथक् राज्य की माँग का प्रमुख कारण है। विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
19.(a) महाद्वीपीय विस्थापन’ के सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? इसके पक्ष में प्रमुख साक्ष्यों की विवेचना कीजिए। (100 शब्द) 5 marks
19.(b) भारत के पूर्वी तट पर हाल ही में आए चक्रवात को ‘फाइलिन’ (Phailin) कहा गया। संसार में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को कैसे नाम दिया जाता है? विस्तार से बताइए। (100 शब्द) 5 marks
20.(a) संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीपों के बनने के कारण बताइए। (100 शब्द) 5 marks
20.(b)मौसम-विज्ञान में तापमान व्युत्क्रम’ की घटना से आप क्या समझते हैं? उस स्थान के मौसम तथा निवासियों को यह कैसे प्रभावित करता है? (100 शब्द) 5 marks
21.उत्तरी गोलार्ध में मुख्य गर्म मरुभूमि 20-30 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर और महाद्वीपों के पश्चिम की ओर स्थित हैं। क्यों? (200 शब्द)। 10 marks
22.(a) पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भूस्खलन की घटनाओं के प्रायः होते रहने के कारण बताइए। ( 100 शब्द) 5 marks
22.(b) पश्चिमी घाट की नदियाँ डेल्टा नहीं बनातीं। क्यों? ( 100 शब्द) 5 marks
23.(a) क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भारत के दक्षिणी राज्यों में नई चीनी मिलें खोलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है? न्यायसंगत विवेचन कीजिए। (100 शब्द) 5 marks
23.(b) भारत में अति-विकेन्द्रीकृत सूती-कपड़ा उद्योग की स्थापना में कारकों का विश्लेषण कीजिए। (100 शब्द) 5 marks
24.जीवाश्मी इंधन की बढ़ती हुई कमी के कारण भारत में परमाणु ऊर्जा का महत्त्व अधिकाधिक बढ़ रहा है। परमाणु ऊर्जा बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की भारत व संसार में उपलब्धता की विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks
25.यह कहा जाता है कि भारत में देश की 25 वर्ष की आवश्यकता-पूर्ति के लिए शिला-तेल और गैस का पर्याप्त भण्डार है। तथापि, कार्यसूची में सम्पत्ति की निकासी उच्च स्थान पर नज़र नहीं आती। इसकी प्राप्यता तथा आवेष्टित समस्याओं की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। (200 शब्द) 10 marks