UPSC IAS PRE QUESTION PAPER- 2017(71-80Questions)
71. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोशणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?
1. राज्य विधान सभा का विघटन
2. राज्य के मंत्रिपरिषद का हटाया जाना
3. स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- B
72. भारत के संविधान में शोषण के विरूद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं?
1. मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निशेध
2. अस्पृश्यता का उन्मूलन
3. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
4. कारखानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1, 2 और 4
(B) केवल 2, 3 और 4
(C) केवल 1 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- C
73. निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है?
(A) सुमात्रा
(B) बोर्नियो
(C) जावा
(D) श्रीलंका
उत्तर- A
74. निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमण्डल स्वरूप की सरकार के अन्तर्निहित सिद्धांत को अभिव्यक्त करता हैः
(A) ऐसी सरकार के विरूद्ध आलोचना को कम-से-कम करने की व्यवस्था, जिसके उत्तरदायित्व जटिल हैं तथा उन्हें सभ के संतोश के लिए निष्पादित करना कठिन है।
(B) ऐसी सरकार के कामकाज में तेजी लाने की क्रियाविधि, जिसके उत्तरदायित्व दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
(C) सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि।
(D) उस शासनाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण हृासोन्मुख दशा में है।
उत्तर- C
75. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है?
(A) भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका है।
(B) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है।
(C) संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है।
(D) यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है।
उत्तर- D
76. निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्वपूर्ण समुद्र पतन था?
(A) काकिनाडा
(B) मोटुपल्ली
(C) मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
(D) नेल्लुरू
उत्तर- B
77. ‘भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएन्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह यूरोपीय संघ की पहल है।
2. यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्युआरआई) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद् (डब्ल्युबीसीएसडी) द्वारा किया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- A
78. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सौत्रान्तिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।
2. सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं है, अपितु अव्यक्त रूप से सदैव विद्यमान रहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- B
79. भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है ?
1. जाडर्न
2. इराक
3. लेबनान
4. सीरिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 3 और 4
(D) केवल 1, 3 और 4
उत्तर- C
80. ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह नीति NITI आयोग का एक अंग है।
2. वर्तमान में इसकी कॉपर्स रू. 4,00,000 करोड़ है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- D