UPSC CSE IAS 2021 PRE TEST-4
1.संविधान के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सी श्रेणियां शामिल हैं
- राज्यों के क्षेत्र
- केंद्र शासित प्रदेश
- ऐसे क्षेत्र जिन्हें किसी भी समय भारत सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) केवल 1
b) 1, 2
c) 2, 3
d) 1, 2, 3
2.संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार – “भारत, अर्थात् इंडिया, राज्यों का संघ होगा“। यह घोषणा दर्शाती है
- भारतीय संघ का निर्माण राज्यों के बीच एक समझौते के परिणामस्वरूप हुआ है।
- संघटक इकाइयों / राज्यों को संघ से पृथक होने का कोई अधिकार नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
3-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority: NALSA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का गठन किया गया है।
- भारत का राष्ट्रपति प्राधिकरण के प्रमुख संरक्षक होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
4-निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a) मूल अधिकार अनुल्लंघनीय नहीं हैं।
b) मूल अधिकार राजनीतिक लोकतंत्र के आदर्श को बढ़ावा देते हैं।
c) अनुच्छेद 19 द्वारा गारंटीकृत छह अधिकारों को निलंबित किया जा सकता है जब आपातकाल को बाहरी आक्रमण और सशस्त्र विद्रोह के आधार पर घोषित किया जाता है।
d) मूल अधिकारों को लागू करने के लिए कानूनों का निर्माण केवल संसद द्वारा किया जा सकता है, न कि राज्य विधानसभाओं द्वारा।
5-“आत्मसात करने की क्षमता (Absorptive Capacity)” और “वहन क्षमता (Carrying capacity)” शब्दों का प्रयोग किया जाता है
a) विकासवादी जीव विज्ञान
b) भौगोलिक नियतिवाद
c) रोजगार लोच
d) संधारणीय विकास
6-जैव-उपचार (bio-remediation) कार्यों के लिए उपयोग किए जा सकने वाले बैक्टीरियों में शामिल हैं
- नाइट्रोसोमोनस
- रोडोकॉकस
- पैनीबैसिलस
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 2
b) 2, 3
c) 1, 3
d) 1, 2, 3
7-उत्पादकता में कमी के क्रम में निम्नलिखित में से कौन सा पारिस्थितिकी तंत्रों का सही अनुक्रम है?
a) महासागर, झील, घास के मैदान, मैंग्रोव
b) मैंग्रोव, महासागर, घास के मैदान, झील
c) मैंग्रोव, घास के मैदान, झील, महासागर
d) महासागर, मैंग्रोव, झील, घास के मैदान
8-.मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- MFN का तात्पर्य है कि जब भी कोई देश व्यापार अवरोधों में कमी करता है या बाजार को खोलता है, तो उसे अपने सभी व्यापारिक भागीदारों के साथ समान रूप से वस्तु या सेवाओं के लिए ऐसा करना पड़ता है।
- देश एक मुक्त व्यापार समझौता नहीं कर सकते हैं जो केवल उस समूह के भीतर व्यापार की जाने वाली वस्तु पर ही लागू होता है।
- देश विकासशील देशों को अपने बाजारों तक विशेष पहुंच प्रदान कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
a) 1, 2
b) 2, 3
c) 1, 3
d) 1, 2, 3
9- भारत के सकल घरेलू उत्पाद में स्पष्ट रूप से निम्नलिखत में से किस आर्थिक मूल्य को शामिल नहीं किया जाता है।
- एक वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए सकल पूंजी निवेश
- अनिवासी भारतीयों द्वारा प्रदान किया जाने वाला वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
10-सरकार द्वारा ‘घाटे की वित्त व्यवस्था (deficit financing)’ के कारण अर्थव्यवस्था में निम्नलिखत में से कौन-सी घटनाएँ घटित हो सकती हैं?
- रोजगार दर में वृद्धि
- मुद्रास्फीति
- धन-आपूर्ति में वृद्धि
- निजी निवेश में वृद्धि
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 2
b) 1, 3, 4
c) 2, 4
d) 1, 2, 3, 4
11- रैयतवारी प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- रैयतवारी प्रणाली ब्रिटिश भारत की एक भू-राजस्व प्रणाली थी, जिसे थॉमस मुनरो ने शुरू किया था।
- इस प्रणाली में, किसानों को भूमि का स्वामी माना जाता था और सरकार द्वारा किसानों से सीधे कर वसूला जाता था।
- रैयतवारी प्रणाली शुरू करने से, साहूकारों की भूमिका काफी हद तक कम हो गई जिससे किसानों को लाभ हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
a) 1, 2
b) 1, 3
c) 2, 3
d) 1, 2, 3
12-ऋग्वेदिक आर्यों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- ऋग्वेदिक आर्यों द्वारा लौह के उपयोग किए जाने संबंधी कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हैं।
- व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली पर आधारित था।
- “निष्क‘ नामक तांबे के सिक्कों को बड़े लेनदेन में विनिमय के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) 1, 2
b) केवल 2
c) 2, 3
d) 1, 2, 3
13-.राष्ट्रकूट साम्राज्य के निम्नलिखित अधिकारियों और उनके संबंधित अधिकार क्षेत्रों को सुम्मेलित कीजिए।
- राष्ट्रपति गाँव
- भोगापति प्रांत
- विसापापति जिले
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 2-C, 1-A, 3-B
b) 1-C, 2-B, 3-A
c) 1-B, 2-A, 3-C
d) 1-A, 2-B, 3-C
14-मौर्य साम्राज्य में कुप्याध्यक्ष का प्रभारी अधिकारी था
a) जेल
b) वन विभाग
c) कराधान
d) स्वास्थ्य क्लीनिक
15-निम्न प्रकार की स्क्रॉल पेंटिंग राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग में से एक है। इसमें स्थानीय देवताओं के कार्यों को दर्शाया गया है। इन्हें अक्सर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है और पारंपरिक गायकों द्वारा स्क्रॉल पर चित्रित विषय का वर्णन किया जाता हैं। यह संदर्भित करती है?
a) फड़
b) रंगावली
C) मांडंद
d) पटचित्रकला
16- पीट्रा ड्यूरा (Pietra dura) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- इसमें गुंबदनुमा संरचना को सहारा देने के लिए लंबे स्तंभों की श्रृंखला का निर्माण किया जाता था।
- शाहजहाँ द्वारा ताजमहल में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा-से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
17-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- भारत में पाल चित्रकला शैली में लघु चित्रकला के कुछ शुरुआती उदाहरण प्राप्त होते हैं।
- पाल चित्रकला शैली में बौद्ध धर्म के अंतिम महान चरण का चित्रण किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
18-असम की सीमाएँ निम्नलिखित किन राज्यों/देशों के साथ लगती हैं?
- सिक्किम
- चीन
- त्रिपुरा
- मेघालय
- भूटान
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 3, 4, 5
b) 3, 4, 5
c) 2, 4, 5
d) 1, 4, 5
19-निम्नलिखित भौगोलिक क्षेत्रों को पूर्व से पश्चिम में व्यवस्थित कीजिए।
- अदन की खाड़ी
- लक्षद्वीप सागर
- थाईलैंड की खाड़ी
- दक्षिण चीन सागर
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 2
b) 1, 2, 3
c) 1, 2, 4
d) 1, 2, 3, 4
20-हिंद महासागर में समुद्री धाराओं की प्रचलित दिशा में परिवर्तन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक उत्तरदायी है?
a) हिंद महासागर सामान्यतः गर्म होता है
b) हिंद महासागर में मानसूनी प्रवाह
c) हिंद महासागर एक स्थलरुद्ध महासागर है
d) हिंद महासागर में लवणता में अधिक भिन्नता पाई जाती है
21- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights: NCPCR) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक सांविधिक निकाय है।
- आयोग का अधिदेश यह सुनिश्चित करना है कि सभी कानून, नीतियां और कार्यक्रम बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुरूप हैं।
- यह बाल अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जांच करता है और बाल अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मामलों का स्वत: संज्ञान लेता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
a) 1, 2
b) 1, 3
c) 2, 3
d) 1, 2, 3
22- विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सेनेटरी और फाइटोसैनेटिक मेजर्स (SPS) समझौते द्वारा निम्नलिखित में से किन्हें “थ्री सिस्टर्स” के रूप में मान्यता प्रदान की गई है?
- इंटरनेशनल प्लांट प्रोटेक्शन कन्वेंशन (IPPC)
- कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन
- पसिफ़िक प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन
- विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE)
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 2, 3
b) 1, 2, 4
c) 2, 3, 4
d) 2, 4
23-वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (Financial Action Task Force: FATF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- एक नीति-निर्माण निकाय के रूप में, FATF मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के क्षेत्रों में राष्ट्रीय विधायी और नियामकीय सुधार लाने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति उत्पन्न करने के लिए कार्य करता है।
- FATF की सिफारिशों को लागू करने के लिए 200 से अधिक देश और अधिकारक्षेत्र प्रतिबद्ध हैं।
- यदि देशों द्वारा FATF मानकों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो FATF के पास देशों को जवाबदेह बनाने की शक्ति नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
a) 1, 2
b) 1, 3
c) 2, 3
d) 1, 2, 3
24.निम्नलिखित में से किस पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक परियोजनाओं को परियोजना के प्रकार के बावजूद पर्यावरणीय मंजूरी की आवश्यकता होती है?
- धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान
- खाड़ी क्षेत्र
- आदिवासी बस्ती
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
a) 1, 2, 3
b) 1, 3, 4
c) 2, 3, 4
d) 1, 2, 3, 4
25-ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- भारत GPAI का एक संस्थापक सदस्य है।
- विश्व आर्थिक मंच नए GPAI के सचिवालय की मेजबानी करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1, न ही 2
ANSWERS
1-उत्तर: d)
अनुच्छेद 1 के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है:
(i) राज्यों के क्षेत्र
(ii) केंद्र शासित प्रदेश
(iii) ऐसे क्षेत्र जिन्हें किसी भी समय भारत सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है
2-उत्तर: a)
- अनुच्छेद 1 में भारत को ‘राज्यों के परिसंघ (Federation of States)’ के बजाय ‘राज्यों के संघ (Union of States)’ के रूप में वर्णित किया गया है।
डॉ. बी आर अम्बेडकर के अनुसार, ‘राज्यों के परिसंघ’ के बजाये ‘राज्यों के संघ’ वाक्यांश को दो कारणों सेअपनाया गया है: पहला, इंडियन फेडरेशन, अमेरिकी फेडरेशन जैसे राज्यों के बीच एक समझौते का परिणाम नहीं है; और दूसरा, राज्यों को संघ से पृथक होने का कोई अधिकार नहीं है।
3-उत्तर: a)
- समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने और विवादों के सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारे के लिए लोक अदालतों का आयोजन करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का गठन किया गया है।
- भारत का मुख्य न्यायाधीश NALSA के प्रमुख संरक्षक होता है, जबकि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश कार्यकारी-अध्यक्ष होता है।
- प्रत्येक राज्य में, NALSA की नीतियों और निर्देशों को प्रभावी बनाने और लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने और राज्य में लोक अदालतों का संचालन करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों का गठन किया गया है।
4-उत्तर: c)
- अनुच्छेद 19 द्वारा गारंटीकृत छह अधिकारों को केवल तभी निलंबित किया जा सकता है जब आपातकाल को युद्ध या बाहरी आक्रमण (यानी बाहरी आपातकाल) के आधार पर घोषित किया जाता है, न कि सशस्त्र विद्रोह (यानी, आंतरिक आपातकाल) के आधार पर।
5-उत्तर: d)
- पर्यावरण चार महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित करता है: (i) यह संसाधनों की आपूर्ति करता है: संसाधनों में नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय दोनों संसाधन शामिल हैं। (ii) यह अपशिष्ट को आत्मसात करता है (iii) यह आनुवांशिक और जैव विविधता बढ़ावा देकर जीवन को आधार प्रदान करता है और (iv) यह दृश्यों जैसी सौन्दर्यात्मक सेवाएं भी प्रदान करता है। पर्यावरण इन प्रकार्यों को बिना किसी रुकावट के तब तक करने में सक्षम है जब तक कि इनकी माँग वहन क्षमता के अंदर होती है। इसकी वहन क्षमता के भीतर है। इसका तात्पर्य है कि संसाधन निष्कर्षण संसाधन के सृजन की दर से अधिक नहीं होती है और उत्पन्न अपशिष्ट पर्यावरण की आत्मसात करने की क्षमता के भीतर होती हैं।
- आत्मसात क्षमता का अर्थ है कि पर्यावरण की निम्नीकरण को अवशोषित करने की क्षमता।
6-उत्तर: d)
- स्यूडोमोनास, माइकोबैक्टीरियम, हीमोफिलस, रोडोकोकस, पैनीबैसिलस और रालस्टोनिया जैसे बैक्टीरियां का इनकी जैव-उपचार (bio-remediation) क्षमता के लिए सबसे व्यापक रूप से अध्ययन किया गया है।
- जैव-उपचार में नाइट्रोसोमोनस का भी उपयोगी किया जाता है।
7-उत्तर: c)
- उत्पादन / इकाई क्षेत्र, उत्पादकों की संख्या और विविधता पर निर्भर करता है।
- मैंग्रोव विश्व में उच्च उत्पादक क्षेत्रों में से एक है जबकि महासागर में सबसे कम उत्पादकता होती है।
8-उत्तर: c)
- मोस्ट फेवर्ड नेशन (सर्वाधिक तरजीही देश) का अर्थ है कि जब भी कोई देश व्यापार अवरोधों में कमी करता है या बाजार को खोलता है, तो उसे अपने सभी व्यापारिक भागीदारों (चाहे वह अमीर हो या निर्धन, कमजोर हो या मजबूत हो) के साथ समान रूप से वस्तु या सेवाओं के लिए ऐसा करना पड़ता है।
- इसमें कुछ अपवादों की अनुमति है। उदाहरण के लिए, देश एक मुक्त व्यापार समझौता कर सकते हैं जो केवल उस समूह (अन्य देशों से व्यापार होने वाली वस्तुओं के विरुद्ध भेदभाव करने हेतु) के भीतर व्यापार की जाने वाली वस्तु पर ही लागू होता है। या वे विकासशील देशों को अपने बाजारों तक विशेष पहुंच दे सकते हैं। या एक देश उन उत्पादों के खिलाफ अवरोधों को बढ़ा सकता है जिनका विशिष्ट देशों से गलत तरीके से व्यापार किया गया माना जाता है। सेवाओं के मामले में, देशों को, सीमित परिस्थितियों में, भेदभाव करने की अनुमति होती है।
9-उत्तर: b)
- GDP एक वर्ष के भीतर किसी देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम मूल्य होता है।
- विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक भारत की जीडीपी में योगदान नहीं करते हैं। हालांकि वे भारत के GNP में योगदान करते हैं।
- लेकिन, एक वित्त वर्ष के दौरान किए गए सकल पूंजी निवेश को जीडीपी में शामिल किया जाता है क्योंकि इससे बुनियादी ढांचे का निर्माण होता है जिसका आर्थिक मूल्य होता है, उदा. पुल, या सुरंग या भट्ठी।
10-हल: d)
- ‘घाटे की वित्त व्यवस्था (deficit financing)’ शब्द का उपयोग बजट घाटे के माध्यम से सकल राष्ट्रीय व्यय को दर्शाने के लिए किया जाता है, कि घाटा राजस्व या पूंजी खाते पर भारित है या नहीं।
- भारत में घाटे की वित्त व्यवस्था को तब माना जाता है जब केंद्र सरकार का मौजूदा बजट घाटा की पूर्ति सरकार के नकद शेष और भारतीय रिजर्व बैंक से पैसे उधार लेकर की जाती है।
- इस प्रकार, दोनों मामलों में, ‘नया धन’ प्रचलन में आता है।
- यह कहा जाता है कि घाटे का वित्तपोषण स्वाभाविक रूप से मुद्रास्फीति होता है। चूंकि घाटे की वित्त व्यवस्था कुल व्यय को बढ़ाता है और इसलिए, कुल मांग में वृद्धि करता है,
- जिससे मुद्रास्फीति में वृद्धि होने की संभावना होती है।
- मुद्रास्फीति के दौरान, निजी निवेशक अतिरिक्त लाभ कमाने की संभावना के साथ अधिक से अधिक निवेश करते हैं।
- घाटे की वित्त व्यवस्था से सरकारी व्यय में वृद्धि होती है जो राष्ट्रीय आय, बचत, रोजगार आदि पर अनुकूल गुणक प्रभाव उत्पन्न करता है।
11-उत्तर: a)
- रैयतवारी प्रणाली ब्रिटिश भारत की एक भू राजस्व प्रणाली थी, जिसे 1820 में थॉमस मुनरो द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इसने सरकार को राजस्व संग्रह के लिए कृषक (‘रैयत’) से सीधे संबंध स्थापित करने की अनुमति दी और किसान को खेती के लिए भूमि को अधिगृहीत करने या अधिग्रहण करने की स्वतंत्रता प्रदान की। किसानों को भूमि का स्वामी माना जाता था।
- इस प्रणाली में जमींदारी व्यवस्था के समान कोई बिचौलिए मौजूद नहीं थे। लेकिन, चूंकि उच्च करों का भुगतान नकद में किया जाना था, इसलिए साहूकारों की समस्या उत्पन्न हुई। इनके द्वारा उच्च ब्याज वसूलने के कारण किसानों अत्यधिक भार उत्पन्न हो गया।
12-उत्तर: b)
- ऋग वैदिक आर्य पशुपालक थे और उनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन था। उनकी सम्पति का अनुमान उनके मवेशियों के आधार पर लगाया जाता था। जब वे स्थायी रूप से उत्तर भारत में बस गए तो वे कृषि कार्य करने लगे थे। वे लोहे का ज्ञान और उपयोग करने के कारण जंगलों को साफ करने और खेती के तहत अधिक भूमि शामिल करने में सक्षम हो गए थे।
- व्यापार एक अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि थी और नदियों को परिवहन के महत्वपूर्ण साधन के रूप में उपयोग किया जाता था। व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली पर आधारित था। बाद के समय में, “निष्क‘ नामक स्वर्ण सिक्कों को बड़े लेनदेन में विनिमय के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता था।
13-उत्तर: c)
- राष्ट्रकूट साम्राज्य को कई प्रांतों में विभाजित किया गया था, जिन्हें राष्ट्रपति के नियंत्रण में राष्ट्र कहा जाता था।
- उन्हें आगे विसापापति द्वारा शासित विषय या जिलों में विभाजित किया गया था।
- अगला उपखंड भोगापति के नियंत्रण में 50 से 70 गांवों से मिलकर बना भुक्ति था।
14-उत्तर: b)
- चन्द्र गुप्त मौर्य के प्रशासन में, एक नियमित वन विभाग स्थापित किया गया था जिसे कुप्याध्यक्ष (वन उत्पाद का अधीक्षक) द्वारा प्रशासित किया जाता था। उनका कार्य जंगलों की उत्पादकता बढ़ाना, पेड़ो की कीमत निर्धारित करने के बाद बेचना, मजबूत पेड़ों का वर्गीकरण करना आदि था।
15-उत्तर: a)
- यह एक प्रकार की स्क्रॉल पेंटिंग है जो मुख्य रूप से भीलवाड़ा जिले में पाई जाती है। फड़ चित्रों के मुख्य विषय देवताओं और उनकी किंवदंतियों एवं पूर्व महाराजाओं की कहानियों को दर्शाते हैं।
- इसमें एक वीर की वीरता, एक किसान के दैनिक जीवन, ग्रामीण जीवन, पशु और पक्षियों, वनस्पतियों और जीवों का चित्रण किया जाता है।
- इस पेंटिंग में चटकीले रंगों और सूक्ष्म रंगों का उपयोग किया जाता है। पहले चित्रों की रूपरेखा को काले रंग से बनाया जाता है और बाद में इमने रंग भरे जाते हैं।
- इन चित्रों के लिए कच्चे रंगों का उपयोग किया जाता है। फड़ चित्रों की अनूठी विशेषताएं मोटी रेखाएं और खण्डों में व्यवस्थित संपूर्ण रचना के साथ चित्रों का द्वि-आयामी चित्रण हैं।
16-उत्तर: b)
- आगरा के पास सिकंदरारा में स्थित अकबर का मकबरा जहाँगीर ने बनवाया था। नूरजहाँ ने आगरा में एत्माद्दौला का मकबरा बनवाया। इसे पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनाया गया था जिसकी दीवारों पर अर्ध-मूल्यवान पत्थरों के द्वारा फूलों के डिजाइन का निर्माण किया गया है। इस प्रकार के अलंकरण को पीट्रा ड्यूरा कहा जाता था।
- यह विधि शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान अधिक लोकप्रिय हुई। शाहजहाँ द्वारा पीट्रा ड्यूरा पद्धति का उपयोग ताजमहल में बड़े पैमाने पर किया गया था।
17-उत्तर: c)
- भारत में पाल चित्रकला शैली में लघु चित्रकला के कुछ शुरुआती उदाहरण प्राप्त होते हैं। चित्रकला की यह शैली 7वीं से 11वीं शताब्दी के मध्य विकसित हुई थी।
- इसे पूर्वी भारत में बंगाल के पाल वंश के तहत चित्रित किया गया था। यह अवधि भारत में बौद्ध धर्म के अंतिम महान चरण और बौद्ध कला की साक्ष्य है।
18-उत्तर: b)
19-उत्तर: a)
20-उत्तर: b)
- सामान्यतः, महासागर की धाराएं प्रचलित पवनों से अधिक प्रभावित होती हैं। हिंद महासागर की धाराएं बड़े पैमाने पर मानसून (पवनों का मौसमी परिवर्तन) से प्रभावित होती हैं।
21-उत्तर: d)
- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights: NCPCR) की स्थापना मार्च 2007 में बाल अधिकार संरक्षण (CPCR) अधिनियम, 2005 के तहत की गई थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक सांविधिक निकाय है। आयोग का अधिदेश यह सुनिश्चित करना है कि सभी कानून, नीतियां, कार्यक्रम और प्रशासनिक तंत्र भारत के संविधान में निहित बाल अधिकार और बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के भी दृष्टिकोण के अनुरूप हो। 0 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के एक व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित किया गया है।
- आयोग का मुख्य अधिदेश बाल अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जांच करना है। आयोग बाल अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मामलों का स्वत: संज्ञान लेता है और बच्चों के अधिकारों को बाधित करने वाले कारकों की जांच करता है।
22-उत्तर: b)
- खाद्य सुरक्षा मानकों के लिए कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन और पशु स्वास्थ्य मानकों के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) सहित इंटरनेशनल प्लांट प्रोटेक्शन कन्वेंशन (IPPC) को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सेनेटरी और फाइटोसैनेटिक मेजर्स (SPS) समझौते द्वारा मान्यता प्राप्त “थ्री सिस्टर्स” हैं।
23-उत्तर: a)
- एक नीति-निर्माण निकाय के रूप में, FATF मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के क्षेत्रों में राष्ट्रीय विधायी और नियामकीय सुधार लाने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति उत्पन्न करने के लिए कार्य करता है।
- FATF की सिफारिशों को लागू करने के लिए 200 से अधिक देश और अधिकारक्षेत्र प्रतिबद्ध हैं।
- FATF सामूहिक विनाश के हथियारों के लिए वित्तपोषण को रोकने के लिए भी कार्य करता है।
- FATF द्वारा देशों पर निगरानी रखी जाती है ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे FATF मानकों को पूरी तरह और प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं, और देशों को मानकों का अनुपालन करने हेतु जवाबदेह बनाये रखता है।
24-उत्तर: d)
निम्नलिखित अधिसूचित पारिस्थितिक रूप से नाजुक / संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक परियोजनाओं को परियोजना के प्रकार के बावजूद पर्यावरणीय मंजूरी की आवश्यकता होती है:
- धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान
- पुरातात्विक स्मारक
- दर्शनीय क्षेत्र
- हिल रिसॉर्ट्स
- बीच रिसॉर्ट्स
- मैंग्रोव, कोरल, विशिष्ट प्रजातियों के प्रजनन स्थल से समृद्ध तटीय क्षेत्र
- ज्वारनदीमुख
- खाड़ी क्षेत्र
- बायोस्फीयर भंडार
- राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य
- राष्ट्रीय झील और दलदल
- भूकंपीय क्षेत्र
- आदिवासी बस्ती
- वैज्ञानिक और भूवैज्ञानिक रुचि के क्षेत्र
- रक्षा प्रतिष्ठान, विशेष रूप से सुरक्षा महत्व और प्रदूषण के प्रति संवेदनशील
- सीमा क्षेत्र (अंतर्राष्ट्रीय)
- हवाई अड्डे
25-उत्तर: a)
- भारत हाल ही में संस्थापक सदस्य के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अंतर्राष्ट्रीय और बहु-हितधारक पहल “ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI)” में शामिल हुआ।
- यह बहु-हितधारक अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, जिम्मेदार और मानव केंद्रित विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ावा देगा।
- GPAI कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने के लिए उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों और शिक्षाविदों के विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा।
- GPAI का एक सचिवालय है, जिसकी मेजबानी आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा की जाती है।