UPSC DAILY MCQ’S 07-11-2019
1-गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक संबंधी निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह विधेयक वर्ष 2005 में गुजरात विधानसभा में पेश किया गया जिसके तहत न्यायालयों को सशक्त बनाया गया।
- इस कानून के अंतर्गत फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या-
- गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक वर्ष 2003 में गुजरात विधानसभा में पेश किया गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- इस कानून के तहत जाँच एजेंसियाँ फोन कॉल्स रिकॉर्ड कर सकती हैं और उसे सबूत के तौर पर न्यायालय में पेश भी कर सकती हैं। अतः कथन 2 सही है।
2-वॉयजर-2 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह सौरमंडल की परिधि से बाहर इंटरस्टेलर क्षेत्र में पहुँचने वाला नासा का एक अंतरिक्ष यान है।
- वॉयजर-2 इंटरस्टेलर क्षेत्र में पहुँचने वाला पहला मानव निर्मित अंतरिक्षयान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- नासा का वॉयजर-2 अंतरिक्षयान सौरमंडल की परिधि (Heliosphere) के बाहर इंटरस्टेलर क्षेत्र (Interstellar Space) में पहुँचने वाला दूसरा यान बन गया है। अतः कथन 1 सही है।
- वॉयजर-2 को 20 अगस्त, 1977 को लाॅन्च किया गया था तथा इसके 16 दिन बाद 5 सितंबर, 1977 को वॉयजर-1 लाॅन्च किया गया था।
- वॉयजर-2 से पहले नासा का ही वॉयजर-1 इस सीमा के पार पहुँचा था।
- वायेजर-1 के बाद वॉयजर-2 इंटरस्टेलर क्षेत्र में पहुँचने वाला दूसरा मानव निर्मित अंतरिक्षयान बन गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
3-शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (CHGs) की 18वीं बैठक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- इसका आयोजन दुशांबे में हुआ था।
- भारत ने इसमें तीसरी बार हिस्सा लिया।
- इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A-केवल 1 और 3
B-केवल 2
C-केवल 2 और 3
D-1, 2 और 3
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (CHGs) की 18वीं बैठक हाल ही में उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित की गई। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- इस प्रकार की बैठक में भारत की यह तीसरी भागीदारी थी। पहली बैठक नवंबर-दिसंबर 2017 में रूस के सोची नगर में हुई थी और दूसरी बार की बैठक 2018 में ताजिकिस्तान के दुशांबे शहर में हुई थी। अतः कथन 2 सही है।
- भारत के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इसमें हिस्सा लिया। अतः कथन 3 सही है।
4-‘शटल रडार टोपोग्राफी मिशन’ (SRTM) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- SRTM यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) द्वारा संचालित एक अंतरिक्ष मिशन है।
- SRTM को 11 फरवरी, 2000 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था।
- SRTM द्वारा भूमि सतह से संबंधित स्थलाकृतिक आँकड़ें एकत्रित किये जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 1 और 3
C-केवल 2 और 3
D-1, 2 और 3
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- ‘शटल रडार टोपोग्राफी मिशन’ (SRTM) को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा 11 फरवरी, 2000 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है, कथन 2 सही है।
- SRTM द्वारा पृथ्वी की लगभग 80% भूमि के स्थलाकृतिक आँकड़ें एकत्रित किये गए हैं। SRTM ने पहली बार भूमि उत्थान स्तर के बारे में वैश्विक आँकड़ें एकत्रित किये थे। अतः कथन 3 सही है।
5-एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (ARI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- यह एक संक्रामक रोग है।
- भारत में इसके अधिकांश मामलें उत्तर भारत में पाए गए हैं।
- वायु प्रदूषण इसके विस्तार के लिये महत्त्वपूर्ण कारक है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A-केवल 1 और 2
B-केवल 2 और 3
C-केवल 3
D-केवल 1 और 3
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (Acute Respiratory Infection-ARI) एक गंभीर संक्रमण है जो सामान्य श्वास क्रिया को रोक देता है। यह आमतौर पर नाक, श्वासनली (Trachea) या फेफड़ों में वायरल संक्रमण के रूप में शुरू होता है तथा एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। अतः कथन 1 सही है।
- ARI के सर्वाधिक मामले आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गए। इनमें दक्षिण भारतीय राज्य भी शामिल हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।