UPSC DAILY MCQ’S 21-01-2020
1-के-4 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- यह एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जाएगा।
- इसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर है और इसे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम द्वारा ट्रैक नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (a)
व्याख्या:
- के-4 एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है जिसको अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जाएगा। जिससे भारत को समुद्र के अंदर से परमाणु हथियारों को लॉन्च करने की क्षमता प्राप्त होगी। अतः कथन 1 सही है।
- इसकी मारक क्षमता 3500 किलोमीटर है और इसे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम ट्रैक नहीं कर सकता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
2-निम्नलिखित में से किस/किन यूरिया संयंत्र/संयंत्रों का पुनरुद्धार हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है?
- गोरखपुर यूरिया संयंत्र
- रामागुंडम यूरिया संयंत्र
- सिंदरी यूरिया संयंत्र
- बरौनी यूरिया संयंत्र
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A-1, 2 और 4
B-1, 3 और 4
C-2, 3 और 4
D-उपरोक्त सभी
Explanation
उत्तर: (b)
व्याख्या:
- देश को यूरिया उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2016 में गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी में स्थित तीन रुग्ण यूरिया संयंत्रों के पुनरुद्धार की स्वीकृति दी। जिनका पुनरुद्धार हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (Hindustan Urvarak & Rasayan Limited- HURL) द्वारा किया जा रहा है। अतः विकल्प (b) सही है।
3-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- गोंड जनजाति भारत की सबसे बड़ी जनजाति है।
- बैगा जनजाति विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है।
- खोंड जनजाति विशेष तौर पर ओडिशा राज्य की पहाड़ियों और जंगलों में निवास करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1 और 2
B-केवल 1 और 3
C-केवल 3
D-1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: (d)
व्याख्या:
- गोंड विश्व के सबसे बड़े आदिवासी समूहों में से एक हैं। यह भारत की सबसे बड़ी जनजाति है इसका संबंध प्राक-द्रविड़ प्रजाति से है। अतः कथन 1 सही है।
- बैगा जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में पाई जाती है। बैगा जनजाति विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups-PVTGs) में से एक है। अतः कथन 2 सही है।
- खोंड जनजाति विशेष तौर पर ओडिशा राज्य की पहाड़ियों और जंगलों में निवास करती है। यह जनजाति कुई (Kui) (द्रविड़ भाषा) और इसकी दक्षिणी बोली कुवी (Kuwi) बोलती है। अतः कथन 3 सही है।
4-हाल ही में WHO ने भारत में विकसित न्यूमोकोकल वैक्सीन को आरंभिक स्तर पर स्वीकृति दी है, इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- इस वैक्सीन को सी.एस.आई.आर-पुणे द्वारा विकसित किया गया है।\
- इस वैक्सीन के सभी चरणों का परीक्षण गाम्बिया में किया गया है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (d)
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) द्वारा विकसित न्यूमोकोकल वैक्सीन ‘न्यूमोसिल’ (PNEUMOSIL) को आरंभिक स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- वैक्सीन को तीसरे चरण के परीक्षण (मानव नैदानिक परीक्षण का अंतिम चरण) के परिणामों के आधार पर यह स्वीकृति दी गई। ध्यातव्य है कि तीसरे चरण का परीक्षण पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया में 2,250 बच्चों पर किया गया था। पहले और दूसरे चरण के परीक्षण भारत में किये गए थे। अतः कथन 2 सही नहीं है।
5-इरावदी डॉल्फिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- इसे IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
- इसका प्राकृतिक वासस्थल म्याँमार की इरावदी नदी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A-केवल 1
B-केवल 2
C-1 और 2 दोनों
D-न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- इरावदी डॉल्फिन एक सुंदर स्तनपायी जलीय जीव है इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है। वैज्ञानिक नाम ऑरकाले ब्रेविरियोस्ट्रिस (Orcaella brevirostris) है। अतः कथन 1 सही है।
- इस डॉल्फिन प्रजाति का नाम म्याँमार की इरावदी नदी के नाम पर रखा गया है। इरावदी नदी में ये बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। इरावदी नदी इनका प्राकृतिक वासस्थल है। अतः कथन 2 सही है।