UPSC IAS PRE QUESTION PAPER- 2017(91-100Questions)
- भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित ‘इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है।
2. IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- B92. यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है?
(A) भितरकणिका मैनग्रोव
(B) चम्बल नदी
(C) पुलिकट झील
(D) दीपर बील
उत्तर- B93. हिंद महासागर नौसेनिक परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिएः
1. प्रारंभी (इनागुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था।
2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- B94. बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायः चित्रित चित्रकारी है, जो
(A) अजंता में है
(B) बदामी में है
(C) बाघ में है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- A95. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
परम्पराएँ समुदाय
1 चलिहा साहिब उत्सव – सिंधियों का
2 नन्दा राज जात यात्रा – गोंडों का
3 वारी-वारकरी – संथालों का
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- A
96. निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं?
1. भूमि की कम या शून्य जुताई
2. खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3. फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- C
97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राष्ट्रव्यापी ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (साइल हेल्थ कार्ड स्कीम)’ का उद्देश्य है
1. सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना।
2. मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना।
3. कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- B
98. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः सामान्यतः प्रयुक्त उनमें पाए जाने वाले
उपभुक्त पदार्थ संभावित अवांछनीय
अथवा विवादास्पद
रसायन
1 लिपस्टिक – सीसा
2 शीतल पेय – ब्रोमीनित वनस्पति तेल
3 चाइनीज़ फास्ट फूड- मोनोसोडियम ग्लूटामेट
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- D
99. कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/ OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है। द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी है?
1. OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं।
2. OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंतः स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्प्ले) बनाए जा सकते हैं।
3. OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव हैं।
नीचे दिए गए कूट का पय्रोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 2
(C) 1, 2 और 3
(D) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर- C
100. निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं?
1. अरसवल्ली
2. अमरकंटक
3. ओम्कारेश्वर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- A