UPSC IAS PRE QUESTION PAPER- 2019(51-60Questions)
- मुग़ल भारत के संदर्भ में, जागीरदार और जमींदार के बीच क्या अंतर है/हैं?
1. जागीरदारों के पास न्यायिक और पुलिस दायित्वों के एवज में भूमि आबंटन का अधिकार होता था, जबकि जमींदारों के पास राजस्व अधिकार होते थे तथा उन पर राजस्व उगाही को छोड़कर अन्य कोई दायित्व पूरा करने की बाध्यता नहीं होती थी।
2. जागीरदारों को किए गए भूमि आबंटन वंशानुगत होते थे और जमींदारों के राजस्व अधिकार वंशानुगत नहीं होते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
Ans-d
- स्वतंत्र भारत में भूमि सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) हदबंदी कानून पारिवारिक जोत पर केंद्रित थे, न कि व्यक्तिगत जोत पर।
(b) भूमि सुधारों का प्रमुख उद्देश्य सभी भूमिहीनों को कृषि भूमि प्रदान करना था।
(c) इसके परिणामस्वरूप नकदी फसलों की खेती, कृषि का प्रमुख रूप बन गई।
(d) भूमि सुधारों ने हदबंदी सीमाओं को किसी भी प्रकार की छूट की अनुमति नहीं दी।
Ans-b
- वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है?
(a) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(b) संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूनाइटेड नेशंस कॉन्फरेन्स ऑन ट्रेड पेंट डेवलपमेंट)
(c) विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम)
(d) विश्व बैंक
Ans-c
- ‘चार्टर ऐक्ट, 1813’ के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
2. इसने कम्पनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की सम्प्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
3. भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-a
- स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
2. स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
Ans-c
- निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
. आंदोलन/संगठन : नायक (लीडर)
1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग : महात्मा गाँधी
2. अखिल भारतीय किसान सभा : स्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्मसम्मान आंदोलन : ई० वी० रामास्वामी नायकर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-d
- निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है?
(a) चन्हुदड़ो
(b) कोट दीजी
(c) सोहगौरा
(d) देसलपुर
Ans-c
- निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूपचित्र साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है?
(a) कंगनहल्ली
(b) साँची
(c) शाहबाजगढ़ी
(d) सोहगौरा
Ans-a
- निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बुद्ध में देवत्वारोपण
2. बोधिसत्त्व के पथ पर चलना
3. मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान
उपर्युक्त में से कौन-सी विशेषता/विशेषताएँ महायान बौद्धमत की है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-d
- गुप्त काल के दौरान भारत में बलात् श्रम (विष्टि), के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) इसे राज्य के लिए आय का एक स्रोत, जनता द्वारा दिया जाने वाला एक प्रकार का कर, माना जाता था।
(b) यह गुप्त साम्राज्य के मध्य प्रदेश तथा काठियावाड़े क्षेत्रों में पूर्णतः अविद्यमान था।
(c) बलात् श्रमिक साप्ताहिक मजदूरी का हकदार होता था।
(d) मजदूर के ज्येष्ठ पुत्र को बलात् श्रमिक के रूप में भेज दिया जाता था।
Ans-a