UPSC IAS PRE QUESTION PAPER- 2019(71-80Questions)
- किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप’ की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?
(a) चालुक्य
(b) चंदेल
(c) राष्ट्रकूट
(d) विजयनगर
Ans-d
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को ‘आमिल’ कहा जाता था।
2. दिल्ली के सुल्तान की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
3. ‘मीर बख्शी’ का पद दिल्ली के ख़लजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-a
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संत निम्बार्क, अकबर के समकालीन थे।
2. संत कबीर, शेख अहमद सरहिंदी से अत्यधिक प्रभावित थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
Ans-d
- भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. महात्मा गाँधी ‘गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर)’ प्रणाली के उन्मूलन में सहायक थे।
2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड की ‘वॉर कॉन्फरेन्स’ के महात्मा गाँधी ने विश्व युद्ध के लिए भारतीयों की भरती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
3. भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-b
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
व्यक्ति : धारित पद
1. सर तेज बहादुर सपू : अध्यक्ष, अखिल भारतीय उदार संघ
2. के० सी० नियोगी : सदस्य, संविधान सभा
3. पी० सी० जोशी : महासचिव, भारतीय साम्यवादी दल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
Ans-d
- मियाँ तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) सम्राट अकबर द्वारा इन्हें दी गई उपाधि तानसेन थी।
(b) तानसेन ने हिन्दू देवी-देवताओं से संबंधित ध्रुपद की रचना की।
(c) तानसेन ने अपने संरक्षकों से संबंधित गानों की रचना की।
(d) तानसेन ने अनेक रागों की मौलिक रचना की।
Ans–a
- इनमें से किस मुग़ल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया?
(a) हुमायूँ
(b) अकबर
(c) जहाँगीर
(d) शाहजहाँ
Ans-c
- निम्नलिखित में से कौन-सा नैशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?
(a) मानस नैशनल पार्क
(b) नामदफा नैशनल पार्क
(c) नेओरा घाटी नैशनल पार्क
(d) फूलों की घाटी नैशनल पार्क
Ans-d
- अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है?
(a) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(b) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(c) नीति (NITI) आयोग
(d) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
Ans-c
- जून की 21वीं तारीख को सूर्य
(a) उत्तरध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
(b) दक्षिणध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
(c) मध्याह्न में भूमध्यरेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है।
(d) मकर-रेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है
Ans-a